हिमाचल के सोलन व हमीरपुर में स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने
वाहन. हिमाचल में अब 15 साल पुराने सरकारी वाहन स्क्रैप होंगे। परिवहन विभाग ने दो जिलों सोलन व हमीरपुर में स्क्रैप सैंटरों को खोल दिया है। वहीं यह दोनों सैंटर क्रियाशील हो गए हैं। प्रदेश में फिलहाल प्राइवेट गाड़ियाें को स्क्रैप करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति अपने वाहन को स्क्रैप करवाना चाहता है तो वह अपनी गाड़ी को स्क्रैप करवा सकता है।
इसके तहत हिमाचल में 15 साल पुराने डीजल और पैट्रोल के वाहनों की बोली लगाकर बाहरी राज्यों में स्क्रैपिंग के लिए भेजा रहा है। लेकिन अब पहली बार प्रदेश में ही वाहन मालिकों को स्क्रैपिंग की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग ने सोलन और हमीरपुर की दो कंपनियों को रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी सैंटर शुरू करने के लिए सर्टीफिकेट जारी कर दिया है। बाहरी राज्य की तरह हिमाचल में भी उन्हें स्वेच्छा से 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर टोकन टैक्स में गैर-परिवहन वाहनों पर 25 फीसदी और परिवहन वाहनों पर 15 फीसदी एकमुश्त छूट मिलती रहेगी।
वाहन स्क्रैप करवाने पर वाहन मालिक को मिलेगा सीडीओ
परिवहन निदेशक ने बताया कि वाहन के स्क्रैप होने पर मालिक को स्क्रैप केंद्र की तरफ से सर्टीफिकेट ऑफ डिपॉजिट (सीओडी) जारी होगा। इस तरह नया वाहन खरीदते वक्त ऐसे व्यक्ति को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिस पर हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से 9 फरवरी 2024 को मोटर वाहन कर अधिसूचना के मुताबिक नया वाहन खरीदने पर टैक्स में यह छूट मिलेगी।

Author: Navbharat Himachal Times
नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।



