Nav Bharat Himachal Times

हिमाचल के मंडी में मौत से जंग जीतकर लौटी दीक्षा – बहादुरी की मिसाल बनी सराज की बेटी

हिमाचल के मंडी में मौत से जंग जीतकर लौटी दीक्षा – बहादुरी की मिसाल बनी सराज की बेटी

भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तबाही मचा दी है। सराज विधानसभा क्षेत्र में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। जगह-जगह भूस्खलन ने जनजीवन को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। कई घर ज़मीन में समा गए, लोग अपने प्रियजनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

 

इसी तबाही के बीच एक साहसिक कहानी सामने आई है – बगस्याड़ के शरण गांव की दीक्षा की। जब भूस्खलन हुआ, तो दीक्षा पूरी तरह से मलबे में दब गई। मिट्टी उसके गले तक पहुंच चुकी थी, सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। लेकिन दीक्षा ने हिम्मत नहीं हारी। उसने मौत से मुकाबला किया, और कई घंटों की मशक्कत के बाद खुद को मलबे से बाहर निकाल लिया।

दीक्षा की बहादुरी की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद शरण गांव पहुंचे, दीक्षा से मुलाकात की और उसकी हिम्मत को सलाम किया। उन्होंने न सिर्फ उसकी पीठ थपथपाई बल्कि इस बहादुर बेटी की मिसाल को सबके सामने रखने की बात भी कही।

दीक्षा ने बताया कि मंगलवार को जब बारिश तेज़ हुई, तभी अचानक ज़मीन खिसकने लगी और वह भूस्खलन की चपेट में आ गई। लेकिन उसने डर के आगे हार नहीं मानी।आज, जब पूरे गांव में मातम पसरा है, दीक्षा की ये कहानी एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है – कि हिम्मत और जज़्बे के साथ हर संकट से लड़ा जा सकता है।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज