Nav Bharat Himachal Times

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया. कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से भांग की खेती को मंजूरी दी…

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ा फैसला लिया. कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से भांग की खेती को मंजूरी दी.

साथ ही रोहड़ू के डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर राजा वीरभद्र सिंह गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज करने का फैसला लिया

कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश में होम स्टे नीति पर भी मोहर लगाई है. कुल्लू जिला के तांदी में आग की भेंट चढ़े मकानों को 7 लाख की मदद मिलेगी. आंशिक रूप से जले मकान को 1 लाख और गौशाला के लिए 50 हजार रुपये देने की मंजूरी प्रदान की गई है.

कैबिनेट ने 24 नई VS6 वॉल्वो बसों को खरीदने की मंजूरी दी. सुक्खू सरकार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए 50 बोलेरो गाड़ी खरीदने पर मुहर लगाई. इसके साथ ही एक्साइज विभाग में फील्ड इंस्पेक्टर्स के लिए 100 बाइक खरीदने को मंजूरी दी गई है.

इसके साथ ही सरकार ने IGMC हॉस्पिटल, TMC और चमियाना में रोबोटिक सर्जरी के लिए मशीनें खरीदने की मंजूरी दी. इसके अलावा मत्स्य विभाग में 28 पदों और  9 विकास खंड अधिकारी के पदों को भरने की मंजूरी मिली

.

 

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज