Nav Bharat Himachal Times

मानसून जल्दी, छुट्टियां देर से: हिमाचल के स्कूलों में नया कैलेंडर बना चिंता की वजह!

शिमला: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने जून में ही दस्तक दे दी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि स्कूली बच्चों को मानसून ब्रेक के लिए अभी अगस्त तक इंतजार करना होगा। प्रदेश सरकार ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, जिसमें इस बार छुट्टियां जुलाई के बजाय अगस्त में तय की गई हैं।

क्या कहता है नया शेड्यूल?

विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 7 से 12 अगस्त तक छुट्टियां रहेंगी।समर क्लोजिंग स्कूलों के लिए 3 से 12 अगस्त तक की अवधि तय की गई है। पिछली बार ये छुट्टियां जुलाई के आख़िरी हफ्ते में दी गई थीं। अब सवाल उठ रहा है — जब मानसून पहले ही आ गया है, तो बच्चों को इतनी देर से छुट्टी क्यों? शिक्षकों के संगठनों का मानना है कि ये छुट्टियां अगर मानसून के चरम के बाद दी गईं, तो इनका उद्देश्य ही बेकार हो जाएगा।आपदा प्रबंधन का अधिकार डीसी कोहालांकि राज्य सरकार ने यह व्यवस्था भी की है कि ज़रूरत पड़ने पर जिला उपायुक्त (DC) अपने स्तर पर स्कूलों के अवकाश में बदलाव कर सकते हैं। इसका मतलब है कि किसी जिले में ज्यादा बारिश या सड़क बंद होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन छुट्टियां पहले भी दे सकता है।

 

हर साल बरसात में आते हैं बड़े नुकसान

हिमाचल में बरसात के समय अक्सर सड़कें टूट जाती हैं, भूस्खलन की घटनाएं होती हैं और स्कूलों तक पहुंचना बच्चों के लिए चुनौती बन जाता है। इसीलिए समय रहते अवकाश देना ज़रूरी माना जाता है।

क्या नया शेड्यूल सही साबित होगा?

सरकार का कहना है कि यह बदलाव पिछले साल मानसून की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब देखना यह होगा कि इस बार अगस्त में दी गई छुट्टियां बच्चों और स्कूलों के लिए सच में राहत लेकर आती हैं या नहीं।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज