हिमाचल पुलिस भर्ती परीक्षा आज सफलतापूर्वक संपन्न
15 जून 2025
हिमाचल प्रदेश में 1088 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आज लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें राज्य भर से 16,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक चली।
इस बार पहली बार परीक्षा सिर्फ 5 जिलों में ही करवाई गई, जिनमें मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और बिलासपुर शामिल हैं।
मंडी जिले में – मंडी शहर, सुंदरनगर और बल्ह में परीक्षा केंद्र बनाए गए।
कांगड़ा में – धर्मशाला और पालमपुर में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
शिमला, कुल्लू और बिलासपुर जिलों में – केवल जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत:
708 पद पुरुष कांस्टेबलों के लिए
380 पद महिला कांस्टेबलों के लिए निर्धारित हैं।
पिछले चरण यानी ग्राउंड टेस्ट में 16,000 उम्मीदवारों ने सफलता पाई थी और आज उन्होंने लिखित परीक्षा दी।
लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं।
अब सभी की निगाहें परीक्षा परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया पर टिकी हैं।

Author: Navbharat Himachal Times
नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।



