Nav Bharat Himachal Times

ऊना में दर्दनाक हादसा: खेत में हल चला रहे किसान की करंट लगने से मौत, दो बैल भी झुलसे

ऊना में दर्दनाक हादसा: खेत में हल चला रहे किसान की करंट लगने से मौत, दो बैल भी झुलस

ऊना जिले की ग्राम पंचायत कठोह के त्यार गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक किसान और उसके दो बैलों की मौत हो गई। खेत में हल चला रहे किसान कर्म चंद (66) की जान उस वक्त चली गई जब खेत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की लाइन अचानक टूटकर नीचे गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब करंट लगने से बैल तड़पने लगे तो कर्म चंद उन्हें बचाने के लिए दौड़ा और बिजली के तार को हटाने की कोशिश करने लगा। इसी प्रयास में वह खुद भी करंट की चपेट में आ गया।

घटना के तुरंत बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसान और बैलों को बिजली के तारों से अलग किया। कर्म चंद को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना, अमित यादव ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस अखबार में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज