अप्रैल से स्कूलों में शिक्षकों को लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी, बंक मारा तो बजेगा अलार्म!

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अब ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी। इसके तहत प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षक विद्या समीक्षा केंद्र के जरिए ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने इस संबंध में निर्देश जारी किए। बुधवार को जिला उपनिदेशकों के साथ हुई बैठक में शिक्षा सचिव ने ये निर्देश दिए। ऐसे में अब स्कूलों में शिक्षक अगर ऑफलाइन हाजिरी लगाएंगे तो वह मान्य नहीं होगी।
इस व्यवस्था के लागू होने पर शिक्षक स्कूलों से बंक नहीं मार पाएंगे। इसके लिए विद्या समीक्षा केंद्र ने शिक्षक व अन्य स्टाफ की ट्रैकिंग के लिए सॉफ्टवेयर बनाया है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए शिक्षकों की हाजिरी स्कूल परिसर में पहुंचने पर ही लगेगी। समय से पूर्व स्कूल परिसर से बाहर जाने पर भी इस सॉफ्टवेयर में अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। यह सॉफ्टवेयर समग्र शिक्षा ने तैयार किया है। स्कूल के मुखिया को विद्या समीक्षा केंद्र का सॉफ्टवेयर अपने फोन में डाऊनलोड करना होगा और सभी शिक्षक व स्टाफ हाजिरी फोन में ही लगाएंगे। हालांकि विद्या समीक्षा केंद्र के जरिए ऑनलाइन हाजिरी के आदेश बीते वर्ष भी प्रदेश सरकार की ओर से जारी हुए थे लेकिन सभी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम लागू नहीं हुआ था। इस कारण व्यवस्था को मॉनीटर नहीं किया जा सका था।
बैठक में हिमाचल में डिटैंशन पॉलिसी को इसी साल से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को डिटैंशन पॉलिसी को हिमाचल में भी लागू करने के लिए कदम उठाने को कहा है। सूचना है कि बैठक में यह कहा गया कि जो विद्यार्थी 8वीं और 5वीं में कम अंक लाते हैं, उनको कुछ माह बाद एक और मौका दिया जाए और यदि इसमें भी वे पास नहीं होते है, तो उन्हें फेल किया जाए। बैठक में सभी स्कूलों में लाइब्रेरी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

Author: Navbharat Himachal Times
नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।



