Nav Bharat Himachal Times

मनाली से कांगड़ा जा रही निजी बस पनारसा के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से दुर्घटमंडीनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही औट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार आज निजी बस जो मनाली से पठानकोट जा रही थी, जिसमें चालक तथा परिचालक के अलावा 02 अन्य व्यक्ति सवार थे।

  1.  मनाली से कांगड़ा जा रही निजी बस पनारसा के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से दुर्घटमंडीनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही औट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार आज निजी बस जो मनाली से पठानकोट जा रही थी, जिसमें चालक तथा परिचालक के अलावा 02 अन्य व्यक्ति सवार थे।

मनाली से आते हुए जब यह बस बनाला के पास पहुंची तो पहाड़ी से अचानक पत्थर बस पर गिरे, जिस कारण बस पलट गई तथा बस में सवार चालक जसबंत सिंह व परिचालक अंकुश को चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु नगवाईं ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश और बर्फबारी के कारण चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है, जगह-जगह लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की खबरें आ रही है। आज सुबह बनाला के पास भी लैंडस्लाइड होने से रोड करीब आधा घंटा तक बंद रहा, जिससे सडक़ में जाम की लंबी कतार लगी रही।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस अखबार में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज