माैसम विभाग ने राज्य के कई भागों में आगामी छह दिनों तक बारिश-बर्फबारी का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के ऊंचे इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। माैसम विभाग ने राज्य के कई भागों में आगामी छह दिनों तक बारिश-बर्फबारी का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इतने दिन जारी रहेगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 20 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा एक या दो बार भारी बारिश होने की संभावना है। 21, 22 और 24 फरवरी को लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिलों सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 25 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर तथा 26 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 23 फरवरी 2025 को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Author: Navbharat Himachal Times
नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस अखबार में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।



