Nav Bharat Himachal Times

पंजाब से हिमाचल में चिट्टा सप्लाई की साजिश नाकाम, मंडी के 2 तस्कर गिरफ्तार…  

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2 चिट्टा तस्करों को हिमाचल के प्रवेश द्वारा गरामौड़ा में पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान लीलाधर (35) पुत्र हेतराम और संजय कुमार (32) पुत्र नारद राम दोनों निवासी गांव सवाल, डाकघर बतवाडा, तहसील सुंदरनगर व जिला मंडी के रूप में की गई है। इनके कब्जे से 6.60 ग्राम चिट्टे बरामद किया गया है।

 जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने गत रात्रि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ग्रीन टोल टैक्स गरामौड़ा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम ने पंजाब की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की बोलेरो कार (एचपी 02बी-0921) को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 6.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
टीम ने कार में सवार उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के कार्रवाई करने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट को सौंप दिया है।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस अखबार में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज