Nav Bharat Himachal Times

अर्जुन की छाल और दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में लाभकारी होती है। नियमित रूप से इसका काढ़ा पीने से खून को पतला किया जा सकता है…

  • अर्जुन की छाल और दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में लाभकारी होती है। नियमित रूप से इसका काढ़ा पीने से खून को पतला किया जा सकता है

    , जिससे शरीर में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या होने का खतरा भी नहीं होता। शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे हृदय की हेल्थ भी अच्छी होती है।

अर्जुन की छाल शरीर में सूजन कम करती है और जोड़ों के दर्द में भी आराम पहुंचाती है। हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद- अर्जुन की छाल का उपयोग दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी किया जाता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स खासतौर से टैनिन होता है, जो कार्डियोप्रोटेक्टिव असर दिखाता है।

#अर्जुन की छाल का काढ़ा पोषक तत्वों से भरपूर है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहते हैं. ये खून को पतला बनाने का काम करता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा दूर रहता है।
अर्जुन की छाल लिवर और किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। अर्जुन की छाल में फ्लेवोनोइड्स, टैनिन्स, ट्राइटरपेनॉइड सैपोनिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोस्टेरॉल मौजूद होता है जो लिवर और किडनी को हेल्दी रखता है। अर्जुन की छाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।

अर्जुन के पेड़ की छाल को हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करने और शरीर के कार्डियोवैस्कुलर फ़ंक्शन को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। यह रक्तचाप (ब्लडप्रेशर)को नॉर्मल बनाए रखने में भी मदद करता है और दिल की विफलता के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा, आयुर्वेद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करके हृदय की रुकावट के लिए अर्जुन की छाल की सलाह देता है।
रोजाना दो से तीन ग्राम अर्जुन की सूखी छाल को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर सुबह खाली पेट पीने से बेहतर परिणाम देखे जा सकते हैं. अर्जुन की छाल में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं

गर्भवती स्तनपान कराने वाली महिला को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
स्वस्थ रहने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक नहीं करना है। आप हफ्ते में 1-2 बार करीब एक दो महीने तक अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही करें।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

उत्तर कोरिया फिर से रूस की जंग में कूदा! पुतिन के सुरक्षा प्रमुख सर्गेई शोइगु के अनुसार, उत्तर कोरिया अब रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 5,000 सैनिकों की दो सैन्य ब्रिगेड, 1,000 बारूदी सुरंग हटाने वाले विशेषज्ञों और निर्माण कार्यों के लिए एक डिवीजन भेज रहा है। ये इलाका हाल ही में यूक्रेन की घुसपैठ से प्रभावित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में 1088 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आज लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें राज्य भर से 16,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक चली।

टॉप स्टोरीज

उत्तर कोरिया फिर से रूस की जंग में कूदा! पुतिन के सुरक्षा प्रमुख सर्गेई शोइगु के अनुसार, उत्तर कोरिया अब रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 5,000 सैनिकों की दो सैन्य ब्रिगेड, 1,000 बारूदी सुरंग हटाने वाले विशेषज्ञों और निर्माण कार्यों के लिए एक डिवीजन भेज रहा है। ये इलाका हाल ही में यूक्रेन की घुसपैठ से प्रभावित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में 1088 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आज लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें राज्य भर से 16,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक चली।