Nav Bharat Himachal Times

HMPV वायरस के भारत में तीन मामले सामाने आए। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों…

HMPV Virus: सोमवार को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV वायरस के भारत में तीन मामले सामाने आए। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों

की चिन्ताओ को दूर करने के लिए कहा, कि यह कोई नया वायरस नहीं है। नागरिकों को घबराने की बजाय शांत रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि यह वाइरस पहली बार 2001 में पहचाना गया था और कई सालों से विश्व स्तर पर मौजूद है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट कर दिया है, कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान साल 2001 में ही हुई थी और यह कई सालों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। एचएमपीवी हवा के जरिए सांस में जाता है, यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करता है, साथ ही यह वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीने में ज्यादा फैलता है।वहीं यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने एचएमपीवी को एक श्वसन वायरस के रूप में वर्गीकृत किया है, जो ऊपरी और निचले शोषण संक्रमण का कारण बनता है। सीडीसी के मुताबिक, यह वायरस मुख्य रूप से सभी आयु समूह के व्यक्तियों को प्रभावित करता है। जिसमें बुजुर्ग, छोटे, बच्चे और कमजोर प्रतीक्षा प्रणाली वाले सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इस वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में बात करते हुए सीडीसी ने यह स्पष्ट किया है, कि वर्तमान में एचएमपीवी संक्रमण के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरस उपचार या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस अखबार में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज