Nav Bharat Himachal Times

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नौ जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी….

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नौ जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव को लेकर रविवार को नौ संगठनात्मक जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ज्यादातर जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए और सभी नौ जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रदेश में भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं। जिसमें से 16 में चुनाव प्रक्रिया चली हुई है। अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश में हो रहे संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि सर्वसम्मति से नौ जिलों में चुनाव पूरे हो गए हैं। अन्य सात जिलों में भी सोमवार तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य स्तर के बड़े नेताओं को दी गई है।

Navbharat Himachal Times
Author: Navbharat Himachal Times

नवभारत हिमाचल टाइम्स मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों में वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए यह देश और दुनिया भर में पढ़ा जाता है। विशेषताएँ: हिंदी भाषा में सरल और सटीक खबरें। राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, तकनीक और जीवनशैली से संबंधित विस्तृत कवरेज। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाइव अपडेट्स और ब्रेकिंग न्यूज़। नवभारत हिमाचल टाइम्स एक स्थानीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य की खबरों पर केंद्रित है। यह पोर्टल हिमाचल की स्थानीय जनता को उनकी जरूरत की हर जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराता है। इस अखबार में हिमाचल की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, मौसम, पर्यटन, और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होती हैं। मुख्य विशेषताएँ: हिमाचल प्रदेश की स्थानीय और ताज़ा खबरों का बेहतरीन स्रोत। आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं और उपलब्धियों को उजागर करना।

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज